यूरिक एसिड बढ़ा हुआ कैसे पता करें?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 10:42

यूरिक एसिड के लक्षण

शुरुआत में Uric Acid के बढ़ने का पता नहीं लग पाता। ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी भी नहीं होती कि यूरिक एसिड के बढ़ने को कैसे पहचानें। कुछ लक्षण हैं जिन्हें देख आप पहचान सकते हैं कि यूरिक एसिड बढ़ रहा है -

जोड़ों में दर्द होना। उठने-बैठने में परेशानी होना।
उंगलियों में सूजन आ जाना
जोड़ों में गांठ की शिकायत होना
इसके अलावा पैरों और हाथों की उंगलियों में चुभन वाला दर्द होता है जो कई बार असहनीय हो जाता है। इसमें आदमी ज्यादा जल्दी थक भी जाता है। इसलिए इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें। कभी भी इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए तो डॉक्टर से संपर्क करें।

ज्यादातर बार यूरिक एसिड बढ़ने के कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं. एड़ियों, उंगलियों और घुटनों में दर्द इसके लक्षण हो सकते हैं.
अगर आपके लाइस्टाइल में कोई बड़ा परिवर्तन हुआ है या आपका खानपान बदला है तो यूरिक एसिड होने की आशंका बढ़ जाती है.
खून में यूरिक एसिड का स्तर काफी बढ़ जाने के बाद यदि कीमोथेरेपी से गुजर रहे हैं, तो उच्च यूरिक एसिड स्तर के कारण किडनी की समस्या और गठिया के भी लक्षण दिख सकते हैं.
यूरिक एसिड के क्रिस्टल जोड़ों में जमा हो जाते हैं, जिससे जोड़ों में सूजन महसूस होती है. इसे गाउट कहा जाता है.
यूरिक एसिड में पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, किडनी में पथरी भी हो सकती है.
यूरिक एसिड बढ़ जाने पर जोड़ों में असहनीय दर्द होता है और उठने-बैठने में परेशानी होती है.
हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आ जाती है और भयंकर दर्द होता है.

– अगर यह लक्षण दिखें तो सतर्क हो जाएं और जिन खाद्य पदार्थों से यूरिक एसिड बढ़ता है उनका सेवन करने से बचें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info